नियोजित शिक्षकों का एक ही नारा, पूर्ण वेतनमान अधिकार हमारा *
ताजपुर/मस्तीपुर।
नियोजित शिक्षको का अनिशिचत कालीन हड़ताल दिन लगातार 15वें दिन भी जारी रहा। प्रखण्डाधीन विद्यालयों में ताले लटके २हे और शिक्षक बी० आर० सी० प२ धरना प्रदर्शन पर डटे २हे। धरना को सम्बोधित करते हुए बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र का हनन हो रहा है, अपनी जायज माँगों को लेकर हड़ताल पर डटे शिक्षकों पर दमनात्मक कार्रवाई कर बिहार सरकार आंदोलन को कमजोर बनाने का प्रयास कर २ही है लेकिन शिक्षक सरकार की गीदडभभकी से डरने वाले नहीं हैं। हम लगातार वेतनमान की बात करते है, राज्यकर्मी का दर्जा देने की माँग करते हैं, तो सरकार हमें वेतनवृद्धि का लॉलीपॉप थमाना चाहती है, पर हमें पूर्ण वेतनमान से कम कु६ भी मंजूर नहीं।
वहीं नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष संजीव आर्य ने कहा कि हम शिक्षकों का हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक हमारा वाजिव हक हमें नहीं मिल जाता । सरकार को उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए शिक्षकों को PF का लाभ देने के साथ-साथ पुराने शिक्षकों के समान वेतनमान, पेंशन, अनुकम्पा आदि के लाभ की घोषणा करते हुए शिक्षकों से वार्ता कर हड़ताल खत्म करवाए। वहीं बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के मोहीउद्दीन नगर के प्रखंड अध्यक्ष सरोज सहनी ने कहा कि बिहार सरकार को शिक्षा एवं शिक्षक सेड कोई मतलब नहीं।
प्रारंभिक शिक्षा बिहार में मजाक बनकर रह गई है। बिहार सरकार को अविलम्ब शिक्षकों से वार्ता कर हड़ताल खत्म कराना चाहिए। सभा को मो0 शब्बीर आलम,अनिल चौधरी ,अशोक पासवान, देवेन्द्र कुमार, राम प्रसाद राम , प्रभाकर कुमार शर्मा, मो बरकत अली, मो० मुजफ्फर आलम, मो० जावेद, बिपिन कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, मनोरंजन कुमार सिंह, रेजा अहमद, अब्दुल सलाम, प्रज्ञा कुमारी, विभा कुमारी, पूनम कुमारी, सोना झा, अंजू कुमारी , रोजी कुमारी, ममता कुमारी, २जिया सुल्ताना, रिकु कुमारी, एकराम सदरी, शोभा कुमारी, गणेश कुमार आदि सैकड़ों शिक्षकों ने संबोधित किया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
