सत्याग्रह आंदोलन का 53 वें दिन
समस्तीपुर।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष नागरिकता कानून वापसी की मांग पर गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन सोमवार को 53 वें दिन भी अनवरत जारी रहा. मौके पर आहूत सभा की अध्यक्षता 3 सदस्यीय अध्यक्षमंडल के सदस्य क्रमशः सनोबर प्रवीण, मोहम्मद नूरुल हसन एवं मोहम्मद शहनवाज असगर ने की. संचालन तनवीर आलम तन्हा एवं डॉक्टर खुर्शीद खैर ने किया।
मोहम्मद तनवीर, नासरीन अंतिम, मसिर आलम सिद्दीकी, मेहजबी रहमान, सबीहा तबस्सुम, असरार दानिश, डा० दोस्त अहमद, मोहम्मद फरमान, भोला महतो, सुनील कुमार, प्रीति कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, महेश पासवान आदि ने सभा को संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता कानून संविधान विरोधी है. इसमें धर्म का इस्तेमाल किया गया है. वक्ताओं ने सरकार से कानून वापस लेकर आंदोलन समाप्त करने की मांग की. मौके पर संयोजक अजय कुमार ने कहा कि जब तक वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने जिले वासी से इस आंदोलन को तन मन धन से समर्थन देने की अपील की।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
