TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

तीन घंटे तक नवजात बच्ची की शव को कुत्ते तीन किलोमीटर तक दौड़- दौड़ कर नोंचते रहे,मानवता होती रही शर्मशार



* सूचना के तीन घंटे वरीय अधिकारी के आदेश पर पहुंची पुलिस

* शव पर सटा है भारती हास्पिटल,29 फरवरी का स्टीकर

समस्तीपुर।

 2 मार्च 2020
शहर के मोहनपुर रोड के निर्माणाधीन मिश्रा कंपलेक्स के पास कूड़े की ढ़ेर पर एक नवजात बच्ची का शव कुत्ते द्वारा नोंचते राहगीरों ने देखा. मामला जंगल की आग की तरह फैल


गई. देखते ही देखते लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई. लोगों के बीच भगाए गये कुत्ते आकर शव को लेकर भागने लगा. भीड़ खदेड़ने लगी. दो घंटे तक करीब तीन किलोमीटर खदेड़कर लोगों ने कुत्ते से शव को छीना. सिविल सर्जन को जानकारी दी गई पर उन्होंने शव को उठवाने से इनकार कर दिया. फिर नगर थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई. उन्होंने मुफस्सिल थाना का मामला बताया. पुनः मुफस्सिल थानाध्यक्ष को फोन से जानकारी दी गई पर शव नहीं उठाया गया. माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अंततः फोन पर इसकी जानकारी


अनुमंडलाधिकारी को दिया. इसके एक घंटे बाद पुलिस ने शव को ले गई. शव पर भारती हास्पिटल, 29 फरवरी'20 का स्टीकर सटा है.
मौके पर भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो० सगीर, मनोज शर्मा ने इसे प्रशासन,स्वाथ्य विभाग एवं निजी हास्पिटल संचालक का परिणाम बताते हुए अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने, कुकुरमुत्ते की तरह खुले अस्पताल, जांच घर पर कारबाई करने की मांग अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है।