TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सत्याग्रह आंदोलन का 67 वां दिन * समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय



समस्तीपुर । 16 मार्च 2020 
संविधान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक रविवार को देर रात सरकारी बस पड़ाव के पास अजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर शुरू सत्याग्रह आंदोलन को जारी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. कोरोना से बचाव हेतु सत्याग्रह स्थल पर मात्र 20-25 लोगों को नियमित रहने, तत्काल सभा स्थगित रखने, सत्याग्रही को मास्क लगाए रहने, सत्याग्रह स्थल पर सैनिटाइजर रखने, टेंट व अगल-बगल ब्लीचिंग पाउडर, फिनाइल का छिड़काव करने, 19 मार्च को समाहरणालय, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में नि: शुल्क मास्क वितरण करने, बचाव हेतु पोस्टर, बैनर लगाने, आमजन को जागरूक करने और जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा कोरोना से कदम में कदम मिलाकर चलने, उन्हें सहयोग देने समेत निर्णय लिए गए.  फैजुर रहमान फैज, नसीम अब्दुल्ला, रजिउल ईस्लाम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मसूद जावेद, शाहिद रजा, मोहम्मद रूबैद, मो० तमन्ना, तनवीर आलम तन्हा, तौकीर अख्तर, पप्पू खान, अंसार अहमद, खालीद अनवर, जकीउल हसन, मो० जुबैद, नन्हें धरमपुरी, निशात अफजल, राशिद अख्तर समेत अन्य गणमान्य लोग बैठक में उपस्थित होकर अपने- अपने विचार व्यक्त किये.


वहीं दूसरी ओर सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर समाहरणालय के समक्ष संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन सोमवार को 67 वें दिन भी अनवरत जारी रहा. कोरोना से बचाव हेतु सोमवार को कम संख्या में सत्याग्रह आंदोलन में लोगों को शामिल कराया गया. सत्याग्रह पर बैठे सत्याग्रही दिनभर चेहरे पर मास्क लगाए रहे. इस दौरान सभा स्थगित रहा. सत्याग्रह स्थल पर सघन सफाई


अभियान चलाकर ब्लिचिंग पाउडर, फिनाईल आदि का छिड़काव किया गया. सैनिटाइजर रखकर लोगों से हाथ साफ करते रहने का अपील किया जाता रहा. धरना के दौरान ब्लैक हीट, मच्छर भगाओ अगरबत्ती का ईस्तेमाल किया जाता रहा. बाहरी लोगों को सत्याग्रह स्थल से दूर रखने की कोशिश लगातार कार्यकर्ता करते दिखे. बस पकड़ने आये सत्याग्रह स्थल पर बैठी महिला- पुरूषों को भी हटाया गया. इस दौरान सत्याग्रह स्थल पर अधिकांश अखवार, पत्रिका सत्याग्रही को उपलब्ध कराया गया. सत्याग्रह का नेतृत्व करने वालों में खालीद अनवर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अली ईमाम, अंसार अहमद, खुर्शीद खैर, मो० अफरोज, मो० जावेद, मो० इर्शाद, मो० सरफराज़, राम विनोद पासवान, मो० सिकंदर, जितेन्द्र सिंह चंदेल, सुनील कुमार, गंगा पासवान नारी अंजुम, सादिया जैनब, जमशेद अहमद आदि थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट