TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

31पंचायतों का क्षेत्र है चकमेहसी । यहां के लोग प्रखंड स्तरीय कार्य करवाने के लिए 15-20 किलोमीटर दूर कल्याणपुर जाने को है मजबूर* ।

*#चकमेहसी को मिले प्रखंड का दर्जा, इसी मांग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन* ।


 चकमेहसी/कल्याणपुर/समस्तीपुर । 16 मार्च 2020।
जिले के कल्याणपुर विधानसभा के चकमेहसी क्षेत्र को प्रखंड बनाने की तमाम शर्ते पूरा करने के बाद भी सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति व जनप्रतिनिधियों की अकर्मण्यता के कारण प्रखंड का दर्जा पाने से वंचित है। चकमेहसी के लोगों का दुर्भाग्य रहा कि पिछले कुछ दशकों से बिहार में कई जिले, अनुमंडल व प्रखंडों का सृजन किया गया, किन्तु स्थानीय विधायक व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इसे प्रखंड का दर्जा नहीं मिल पाया ।


31पंचायतों का क्षेत्र है चकमेहसी।यहां के लोगों को प्रखंड स्तरीय कार्य करवाने के लिए 15-20 किलोमीटर दूर कल्याणपुर  जाना पड़ता है। कई गांव चकमेहसी के ऐसे है जहां से कल्याणपुर की दूरी 22 किलोमीटर है। जितना समय अन्य रास्ते से जिला मुख्यालय में जाने में लगता है उतना तो प्रखंड मुख्यालय जाने में लग जाता है। यहां के लोगों को प्रखंड मुख्यालय व स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में दूरी ज्यादा होने के कारण कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ये बाते सोमवार को दरोड़ी में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशील कुमार ठाकुर,दानीश्वर राय, कांग्रेस के जिला महासचिव धीरेन्द्र कुमार चौधरी, भाकपा-माले के पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ,कल्याणपुर मापका के प्रखंड सचिव उमेश शर्मा ,कल्याणपुर भाकपा-माले के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, पुष्पम पुष्प ,प्रणय पल्लव,पीयूष पुष्कर, राहुल राज ने कहीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चकमेहसी को प्रखंड बनाने की मांग पर उपस्थित नेताओं ने एक स्वर से सहमति जतायी । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेताओं व समाजसेवियों ने कहा कि चकमेहसी को प्रखंड बनाए जाने की मांग यहां के लोग कई वर्षों से कर रहे हैं किन्तु इसे पूरा नहीं होते देख अब यहां के लोगों को हम सभी गोलबंद कर आंदोलन व आगामी चुनाव में जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने का काम करेंगें।  वैसे तो कई वर्ष पहले के चुनावी मौसम में यहां के लोगों को लुभाने के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी क्षेत्र के लोगों को प्रखंड बनाने का प्रलोभन दिया था लेकिन चुनाव समाप्त होते ही वे अपने वादे भूल गये।भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि चकमेहसी को प्रखंड का दर्जा दिये जाने की मांग इस क्षेत्र की जन आकांक्षा से जुड़ी है ।माकपा के प्रखंड सचिव उमेश शर्मा  ने कहा कि चकमेहसी प्रखंड बनाये जाने का सभी अर्हता पूरा करता है। दिनेश कुमार ने कहा कि चकमेहसी से कल्याणपुर की दूरी अधिक होने के कारण यहां के ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट