TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बर्षा से फसलों के हुए नुकसान का डीएम, एडीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा*



*तहसील जलेसर क्षेत्र के ग्रामों में किसानों से वार्ता कर फसलों के नुकसान का किया आकलन*
-----------------------------------------------------

*फसल के हुए नुकसान को दृष्टिगत शासन की मंशानुरूप जनपद के किसान भाइयों की होगी हर संभव मदद-डीएम*
-----------------------------------------------------



एटा। जनपद में भारी बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों के हुए नुकसान का जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने अधिकारियों की टीम लगाकर, स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम ने एसडीएम जलेसर अरुण कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी के साथ रविवार को अपराह्न में तहसील जलेसर क्षेत्र के ग्रामों में खेतों पर भ्रमण कर किसान भाइयों से वार्ता करते हुए उनके नुकसान का आकलन किया। इसके साथ ही किसानों को आश्वस्त किया कि बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण उनकी फसल में जो भी नुकसान हुआ है शासन के निर्देशानुसार उसकी हर संभव भरपाई की जाएगी, साथ ही किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा भी समय से दिया जाएगा।




             *डीएम ने* तहसील जलेसर क्षेत्र के इसौली रोड पर बागी पाठक, विनोद कुमार कौशल, नगला मौजी निवासी रामप्रसाद, बढ़नपुर कुंदनपुर निवासी अरविंद पाल सिंह, बाकलपुर निवासी उदयवीर सिंह सहित दर्जनों किसानों के खेतों पर पहुंचकर किसान भाइयों से मौके पर स्वयं वार्ता कर उनसे उनके फसल के हुए नुकसान की जानकारी की। डीएम ने किसान भाइयों को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा अनुरूप किसान भाइयों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि जलेसर क्षेत्र में लेखपालों के माध्यम से किसान भाइयों के फसल के हुए नुकसान का डाटा तैयार किया जाए, जिससे कि किसान भाइयों को समय रहते मुआवजा दिया जा सके।

        *एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार* एवं एसडीएम सदर अबुल कलाम एवं एसडीएम अलीगंज पीएल मौर्य आदि अन्य अधिकारियों ने भी क्षेत्र भ्रमण कर बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण किसान भाइयों के फसल के हुए नुकसान का जायजा लेते हुए खेतों पर मौजूद किसान भाइयों से वार्ता की।

ब्यूरो रिपोर्ट श्रीनिवास राजपूत