TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

*आशा, आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर जाकर लाभार्थियों को एकत्रित कर गोल्डन कार्ड की प्रगति में सुधार लाया जाए-डीएम*ll

*शकरौली में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का डीएम ने किया निरीक्षण*
------------------------------------------------------

एटा। शासन के निर्देशानुसार रविवार को एक बार पुनः जनपद के सभी 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अजय अग्रवाल के साथ तहसील जलेसर क्षेत्र के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शकरौली पहुंचकर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरोग्य मेले में आए लोगों से वार्ता कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी की। डीएम ने इस दौरान मौजूद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आरोग्य मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, उनको बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएं। आरोग्य मेले में 200 से अधिक मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।



             *डीएम ने* मौजूद आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को एकत्रित कर उनके आरोग्य मेले में वीएलई के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनवाएं। इसके साथ ही कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए विशेष एहतियात बरता जाए। इसके लिए आवश्यक है कि साफ-सफाई पर पुरजोर ध्यान दिया जाए अपने हाथों को दिन में कई बार साबुन से धोएं, साथ ही एक दूसरे को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करें। यह तो कोई स्वास्थ संबंधी समस्या है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें जिससे कि समय रहते उचित कार्यवाही स्वास्थ्य के प्रति की जा सके।




          *इस अवसर पर* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय अग्रवाल, एमओआईसी, सीडीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक व कर्मचारीगण आंगनवाडी कार्यकत्री, आशा, मौजूद रहे ।

ब्यूरो रिपोर्ट श्रीनिवास राजपूत