TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

रंगा रंग कार्यक्रम से शुरू हुआ रुद्रपुर समाजवादी महोत्सब। फरूवाही दंगल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शुरू हुआ महोत्सव



देवरिया
पवन कुमार यादव
देवरिया। देवरिया जिले के रुद्रपुर के सतासी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल कूद मैदान में स्व नारद यादव के स्मृति में आयोजित रुद्रपुर समाजवादी महोत्सव का आगाज जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव व विशिष्ट अतिथि पीसीएफ के चैयरमैन अशोक यादव व विजय रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।तत्पश्चात बिरहा गायक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी व काजल ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।इसके बाद फरूवाही के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।बिरहा गायक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने




समाजवादी फगुवा गीत होली अखिलेश बिन बुझात नइखे गाकर बहबाई लूटी तो काजल ने समाजवादी गीत योगी से निक अखिलेश रहलें गाकर खूब धूम मचाया।"आयोजक व अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामप्रवेश यादव उर्फ साधु यादव ने मुरादाबाद के पहलवान बेद प्रकाश को पटकनी दी,तो नारद पहलवान केवतालियाव गारद पहलवान केवतालिया के बीच बराबरी पर मुकाबला छूटा इस प्रकार दर्जनों पहलवानों ने  दाव आजमाया।                ।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष


डॉ दिलीप यादव ने कहा कि रामप्रवेश यादव उर्फ साधु यादव ने अपने स्व भाई नारद यादव जी के स्मृति में ये जो रुद्रपुर समाजवादी महोत्सव का आयोजन किया है निश्चित तौर पर लक्ष्मण जैसा भाई ही कर पायेगा।स्व नारद यादव एक अच्छे पहलवान थे ,जो साधु यादव के गुरु भी थे।स्व नारद यादव के अधूरे सपनो को साधु यादव पूर्ण करने को दृढ़ संकल्पित हैं। डॉ यादव ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम केवल समाजवादी ही करा सकता है।क्यो की सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी कुश्ती के महारथी हैं।इस अवसर पर अशोक यादव,विजय


रावत, रणवीर यादव,सतीश यादव,हृदयनारायण जायसवाल ,गेनलाल यादव,दुर्गेश यादव,मुरारी कन्नौजिया,सतीश सिंह,चक्रधारी मनीष राज,हरेंद्र सिंह,सुभाष चंद्र मद्धेशिया,मनोज यादव,अमर सिंह ,रमाकांत निषाद,सहादत हुसैन,डब्लूशेख,बैरिस्टर यादव,हँसनाथ यादव,अवनीश शुक्ला, हरेंद्र सिंह त्यागी,आदि लोग उपस्थित थे।अध्यक्षता रामशरण यादव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष रामकेवल यादव ने किया।आये हुए आगंतुकों के प्रति साधु यादव ने कृतज्ञता जताया।