TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अधेड़ की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी



समस्तीपुर।

जिले के वरिसनगर थाना के बेसिक स्कूल के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का रोड किनारे लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी। मिली जानकारी के अनुसार  हाँसा पंचायत स्थित बेसिक स्कूल के नजदीक सड़क किनारे गड्ढे में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगो ने बताया कि किसी ने अन्य जगह इस व्यक्ति की हत्या कर यहां लेकर फेक दिया।
मृतक की पहचान वारिसनगर थाना हल्का के कुसैया पंचायत के तहत शुखपुर वार्ड संख्या 10 निवासी मो0 इदरीस का 55 वर्षीय पुत्र मो0 सोएब के तौर पर की गई है। इस मामले में गांव के लोगों ने बताया कि सोएब कोलकाता में जुट मिल में मजदूरी करता था। वह काम से छुट्टी लेकर वापस ट्रेन से अपने घर शुखपुर आ रहा था। उसने रात्रि में ट्रेन से उतर कर सवारी किया और घर के लिए चल दिया। मथुरापुर घाट आने के बाद उससे सम्पर्क भंग हो गया।
ऐसा माना जा रहा है कि बदमाशों ने प्रदेशी का पहले सारा सामान लूट लिया और उसकी गला दबा कर हत्या कर दी होगी। परिजन रात भर प्रदेशी का इंतजार करते रहे सुबह में हाँसा पंचायत के तहत बेसिक स्कूल और पोखर के बीच उसकी लाश गांव के लोगों ने देखा और इसकी सूचना वरिसनगर पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होते ही वरिसनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। बताया जाता है कि इन दिनों वरिसनगर और मथुरापुर ओपी क्षेत्रं में बदमाशो द्वारा राहगीरों से लूटपाट कर हत्या कर दी जाती है। इस हत्या को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट