एसडीपी आई पार्टी के जिला कमेटी गठित
समस्तीपुर बिहार /हाजीपुर वैशाली ।
एसडीपीआई पार्टी का हुआ जिला कमेटी गठन , भुख से आज़ादी भ़य से आज़ादी के नारों से गूंज में आग़ा खां हॉल सिनेमा रोड स्थित हाजीपुर में बैठक हुई जिसमें में एसडीपीआई के प्रदेश महासचिव रेयाज अहमद ने कहा की एसडीपीआई ग़रीबों पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर उभरी है
जो आगामी विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी ताकि गरीबों को उनका हक दिलाया जा सके, वहीं जदयू पार्टी से इस्तीफ़ा देकर अपने समर्थकों को साथ लेकर कारी जावेद अख्तर फैजी ने एसडीपीआई ज्वाइन कर जिला अध्यक्ष बनाए गए, उन्होंने बताया की आज सारी राजनीतिक दल पूंजीपतियों परिवारवाद की गुलाम बन चुकी है लेकिन एसडीपीआई दलितों अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर उभरी है हमें इस्को मज़बूत करना है
और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना हैं, वहीं मोहम्मद उस्मान जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष सुशीला देवी, सचिव साकिब एजाज़, कोषाध्यक्ष मज़हर आलम, सदस्य, मोहम्मद हारुण, मुमताज, अंजार,मोखतार, इरशाद आलम, अब्दुल हमीद, उमर अली, मुर्तुजा अली बनाए गए,वहीं महुआ विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर दास ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समस्तीपुर बिहार से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

