विक्रम सिंह हटे, रामकेश यादव बने गरुण वाहिनी प्रभारी*
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र ने गरुण वाहिनी प्रभारी विक्रम सिंह को हटाकर उनके स्थान पर रामकेश यादव को गरुण वाहिनी का प्रभार सौंपा है।
बताते चलें कि बीते दिनों बढ़पुर स्थित एक होटल के बाहर अधिवक्ता के साथ मार-पीट हुई थी। इसके बाद गरुण वाहिनी प्रभारी विक्रम सिंह यादव छुट्टी पर चले गए थे। एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में तैनात रामकेश यादव को गरुण वाहिनी प्रभारी बनाया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक के वाचक जय प्रकाश पाल अब वाचक के साथ-साथ माॅनीटरिंग सेल का भी प्रभार देखेंगे। एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात दीवान श्याम सुन्दर को कोतवाली कायमगंज का पैरोकार बनाया है। कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात दीवान ब्रजकिशोर को थाना जहानगंज, थाना शमसाबाद में तैनात सिपाही मंजेश कुमार को थाना मऊदरवाजा, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही श्यामवीर यादव को कोतवाली शहर वहीं से मुनेन्द्र को भी कोतवाली शहर में तैनात किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
