*# कारी शोएब जी को राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर समस्तीपुर जिले के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
ताजपुर /समस्तीपुर ।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव एवम् तेजस्वी यादव के निर्देश पर गठित बिहार प्रदेश के अलग-अलग प्रकोष्ठ में युवा राजद के लिए कारी शोएब साहब, महिला प्रकोष्ठ के लिए उर्मिला ठाकुर एवम् व्यवसायिक प्रकोष्ठ के रणविजय साहू को मनोनीत किए जाने पर समस्तीपुर जिला राजद के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। और इस निर्णय के लिए लालू यादव ,तेजस्वी यादव एवम् जगदानंद सिंह के प्रति आभार जताया और कहा कि दल में जमीनी स्तर को कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आम कार्यकर्ता का भी मनोवल बढ़ता है
इनका मनोयन दल के प्रति समर्पित हर उस कार्यकर्ता का सम्मान है जो निःस्वार्थ भाव से दल से जुड़े हुए है इनके अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से दल को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसका असर दिखेगा।
बधाई देने वालो में युवा के जिला अध्यक्ष अमरेश राय,जिला मीडिया प्रभारी संजय नायक, मोहम्मद यूसुफ,सतीश यादव,नवीन कुमार, सतीश चंद्र यादव,ललन यादव, सतवीन पासवान 'मंटू यादव अनिल कुशवाहा, अजहर मिकरानी, रजनीश कुमार, संतोष यादव आदि शामिल रहे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
