*इंजन से अलग हुई आनंद विहार ट्रेन की बोगियां, बड़ा हादसा टला*
फर्रुखाबाद।
दिल्ली के लिए फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन कुछ दूरी पर चलने के बाद अचानक ट्रेन की सभी बोगी इंजन से अलग हो गयीं। जिससे हडकंप मच गया। गलीमत यह रही की बोगी पटरी से नही उतरी जिससे बड़ा हादसा होनें से बच गया। फ़िलहाल विभाग अपने को बचाने में लगा हुआ है।
आनन्द बिहार ट्रेन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए निर्धारित समय 11:30 बजे रविवार रवाना हुई। रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर चलने के बाद ही ग्राम गढिया ढिलावल के निकट निर्माणाधीन अंडरपास के निकट अचानक सभी बोगी इंजन से अलग हो गयीं। बोगी से अलग होनें के बाद इंजन लगभग 2 किलोमीटर आगे चला गया। इंजन अलग होनें से ट्रेन की बोगी में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गयी। लेकिन गलीमत रही की बोगी पटरी से नीचे नही उतरी।
दो किलोमीटर जाने के बाद इंजन रुक गया। उसके बाद चालक इंजन को वापस लेकर आया। गार्ड, चालक और अन्य कर्मियों की मदद से इंजन से पुन: बोगियों को जोड़ा गया। जिसके बाद ट्रेन सकुशल रवाना हुई।
लगभग एक घंटे खड़ी रही ट्रेन
जिस समय ट्रेन का इंजन बोगियों से अलग हुआ उस समय के बाद रवाना होनें तक लगभग एक घंटे ट्रेन खड़ी रही। एक घंटे के बाद ट्रेन अपने गन्तव्य के लिए रवाना हो सकी।
फर्रुखाबाद के स्टेशन अधीक्षक योगेन्द्र शाक्य नें बताया कि उन्हें चेन पुलिंग होंने की सूचना मिली थी। ट्रेन से डिब्बे अलग होंने की उन्हें जानकारी नही है।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
