TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरोना के भय से समाप्त नहीं होने देंगे 1018 जगहों पर चल रहे सत्याग्रह आंदोलन

★ *एन आर सी ' एन पी आर देश के लिए घातक :- फैयाज अहमद |*

★ *ताजपुर शाहीन बाग सत्याग्रह का 61 वां दिन |*

ताजपुर /समस्तीपुर ।

संस्कृतिक राजद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज अहमद ने केंद्र सरकार को आगाह किया
देश मे ऐन आर सी लागू करने के परिणाम  घातक होंगे तथा पूरे मुल्क में विद्रोह पैदा हो जाएगी उन्होंने भाजपा सरकार को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि हिटलर के नक्शे कदम पर चल रही है तथा भाजपा की केंद्र सरकार राजनैतिक स्वार्थ को पूर्ति के लिए देश में ऐन,आर,सी,ऐन, पी,आर,लागू कर रही हैं ये क़ानून देश के लोगो को धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने की साजिश है इंसाफ मंच के बैनर तले 61 वा दिन सत्याग्रह ताजपुर के शाहीन बाग में अनिश्चित कालीन सभा को संबोधित करते हुऐ जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज अहमद ने कहा भाजपा भय का वातावरण बना रही है पूरे देश मे ऐन पी आर ऐन आर सी के जरिये गरीब और दलितो अत्यन्त पिछड़ा शोषित बंचित गरीब मजदूर  वर्ग को विदेशी घुसपैठी साबित करने की साजिश कर रही हैं।
इस सभा की अध्यक्षता आफताब अहमद उर्फ हीरा ने किया।
सभा को संम्बोधित करते हुए मो० आफतब आलम ने कहा सरकार और प्रशासन आंदोलनकारीयों को करोना वाइरस का भय दिखाकर सत्याग्रह को छलाव के तहत खत्म करने की कोशिस कर रहीं है और हम इनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगे और सत्याग्रह को जाड़ी रखेगें |
जब कि संचालन सांस्कृतिक राजद के जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद साजिद एवँ सरफराज अहमद ने संयुक्त रूप से किया
मौके पर वक्ता तौर उपस्थित राजद के जिला उपाध्यक्ष अरमान सदरी,राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष मिंटू जी, संस्कृतिक राजद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज अहमद,युबा राजद के प्रदेश सचिब मोहम्मद आफ़ो,संजय नायक, नबीन कुमार, नाजिर सदरी, सहजाद अहमद, अहमद हुसैन, दिलदार हुसैन,मोहम्मद सगीर इमाम, रजनीश कुमार, मोहम्मद जफर हुसैन, राहुल रॉय, सेराज आलम, शांति देवी, कहकशां गौहर, जीनत नाज, नुजहत प्रवीण, मोहम्मद अनस, आदि ने सम्बोधित किया।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट