यूपी लखीमपुर खीरी स्लग - बाघ के हमले से मादा गैंडे की मौत ।
दिनाँक - 16/03/2020
जिला लखीमपुर खीरी
के एकमात्र दुधवा टाइगर रिजर्व वनयजीवों की कब्रगाह बनता जा रहा है जिसमें एक बार फिर एक एक दो माह के मादा गैंडे का शव मिलने से दुधवा पार्क कर्मियों में हड़कंप मच गया ।आनन फानन में मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की ।
आपको बता दें यह दो माह के मादा गैंडे का शव दुधवा के ककरहा दक्षिण सोनारीपुर के जंगलों में मिला था जब दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में पार्क कर्मी रूटीन गश्त पर थे तभी गश्त के दौरान दो माह के मादा गैंडे का शव मिलने से पार्क कर्मियों में हड़कंप मच गया । जंगल में गश्त कर रहे पार्क कर्मियों ने गैंडे के शव के मिलने की जानकारी दुधवा पार्क के आला अधिकारियों को दी ।
जंगल में गैंडे का शव मिलने की जानकारी के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए । गैडें के शरीर पर किसी बाघ के हमले के निशान दिखाई दे रहे थे जिससे गैंडे की मौत की बात कहीं जा रही है । दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि इस गैंडे की मौत दूसरे बाघ द्वारा हमला किए जाने से हुई है जिसके चलते गैडे के शरीर पर बाघ के पंजों के निशान और काफी चोट के निशान थे । दुधवा पार्क के अधिकारियों ने गैडे के शव का 4 डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया । दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया की मादा गैंडे की मौत किसी दूसरे बाघ के हमले के दौरान हुई होगी ।
बाइट - मनोज कुमार सोनकर (डीडी, दुधवा टाइगर रिजर्व)
