तमंचे व चोरी के सामान नकदी सहित शातिर बदमाश पुत्र के साथ गिरफ्तार
पकडा गया व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर व गुंडा जिस पर लूट हत्या चोरी नकबजनी सहित दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
सीतापुर।
करीब एक माह पूर्व लडाई झगड़े के दौरान कई राउंड फायरिंग करने में वांछित युवक व उसके बेटे को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।वांछित युवक शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर है।
युवक पर लूट, हत्या, डकैती,चोरी आर्म एक्ट सहित करीब दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। थाना क्षेत्र के पुरैना गाँव में 6 फरवरी को गाँव के ही दो पक्षों में विवाद हो गया था।विवाद के दौरान हिस्ट्रीशीटर शिवराम पुत्र निजा व कल्लु लोध पुत्र शिवराम निवासी पुरैना ने कई राउंड फायरिंग की थी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती तब तक पिता व पुत्र दोनो फरार हो गये थे।रविवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक अश्मित भारती, मय पुलिस फोर्स के साथ दोनो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनो ने पूर्व में दो जगहों पर चोरी की वारदातों को भी कबूल किया दोनो के पास से दो असलहे,तीन जिन्दा कारतूस,चोरी की गई 2300 रुपये की नकदी व चांदी के जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिये है।पुलिस ने दोनो अभियुक्तो को सम्बंधित धाराओं के तहत जेल भेजने की कार्यवाही की है।थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि शिवराम पर लूट,हत्या,
चोरी,डकैती नकबजनी सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।
रिपोर्ट आजतक24न्यूज
