TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

* सत्याग्रह स्थल पर कोरोना से बचाव हेतु प्रशिक्षण अभियान चलाया गया


* सत्याग्रह आंदोलन का 68 वां दिन

समस्तीपुर 17 मार्च 2020
कोरोना के संदिग्ध मरीज की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को जानकारी देने, गर्म पानी का सेवन करने, अल्कोहल युक्त साबुन- डिटॉल-सेनीटाइजर से दिन भर में 5-6 बार हाथ साफ करने, साबुन- डिटॉल आदि को जगदार बनाकर 20 सेकंड तक अच्छी तरह हाथ साफ करने, हाथ धोने के बाद टिश्यू पेपर
या हैंड डायर्स से हाथ साफ करने, मास्क का प्रयोग करने, एक- दूसरे से करीब 2 मीटर की दूरी बनाकर रहने, सर्दी-खांसी-बुखार आदि से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहने, हाथ मिलाने से बचने, झागदार साबुन- डिटाल से साफ कपड़े को गीला कर मोबाईल साफ करने समेत अन्य साफ- सफाई एवं बचाव के उपायों को अपनाकर कोरोना वायरस के शिकार बनने से बचा एवं बचाया जा सकता है. ये जानकारी बतौर प्रशिक्षक डॉ खुर्शीद खैर, सैयद नौशाद अख्तर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, नासरीन अंजुम ने कोरोना से जागरूकता अभियान के दौरान मंगलवार को सत्याग्रह स्थल पर उपस्थित लोगों को दिया. इस दौरान बस पकड़ने आये एवं आफिस या अन्य के कार्य से अगल- बगल टहल रहे लोग भी जागरूकता शिविर में भाग लिये. उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करने के साथ ही इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया.
  विदित हो कि गत 10 जनवरी से संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष शुरू नागरिकता कानून के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को 68 वें दिन भी अनवरत जारी रहा. इस दौरान चेहरे पर मास्क लगाए सत्याग्रहियों में मुख्य  साजिद अख्तर, सैयद नौशाद अख्तर, मो० इर्शाद, शाहिद रजा, नसीम अब्दुल्ला, मो० अंजारूल, जमशेद अहमद, आफताब अंसारी, खालीद अनवर, पप्पू खान, मो० मेराज आलम, मो० कम्मू, अंसार अहमद, मसूद जावेद, गंगा पासवान, राम विनोद पासवान, मो० शरीक अब्दुल्ला, शादमान हसन, शहबाज न्याजी, शाद अहमद, नासरीन अंजुम, उजमा रहिम, सादिया जैनब समेत अन्य महिला- पुरूष बैठे रहे. सत्याग्रह स्थल की साफ- सफाई के अलावे, छिड़काव, साबुन, सैनिटाईजर आदि की व्यवस्था दुरूस्त कर दिए जाने की जानकारी दी गई है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट