TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

जुआरियों के हमले में मां-बेटी व बेटा घायल अपनी जमीन पर जुआ खेलने से किया था मना


बहराइच। जुआ खेलने से मना करने पर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें मां-बेटी व बेटा घायल हो गया। मां की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 



घटना थाना मोतीपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत लौकाही के मजरा पुरैना नब्बे का है। जहां मंगलवार अपरान्ह सुनीता पत्नी नब्बू लाल के घर के पास पड़ी जमीन पर कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे। तभी सुनीता ने मौके पर जाकर जुआरियों से वहां जुआ खेलने से मना किया। यह बात जुआरियों को नागवार गुजरी। तभी सभी जुआरियों ने एकत्रित होकर सुनीता के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। 



जिसमें सुनीता पत्नी नब्बूलाल 45 वर्ष, बेटा विशाल व बेटी मंजू घायल हो गई। घायलों में सुनीता की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट विकास गुप्ता