TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

*रिमाइंड पर कबूला हत्यारोपी गेहूं के खेत में छुपाया था तमंचा कारतूस*


मेरापुर  फर्रुखाबाद।

 सफाई कर्मी के हत्यारे अर्जुन राजपूत ने बीते दिनों अपने आप को कोर्ट के हवाले कर दिया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

अर्जुन राजपूत को रविवार को थानाध्यक्ष आरके रावत ने रिमांड पर लिया। तो उसने बताया की हत्या करने के बाद तमंचा एक नीले कपड़े में बांधकर निवासी मनोज चतुर्वेदी के गेहूं के खेत में छिपा दिया था।
 थानाध्यक्ष आरोपी को उसी खेत तक ले गए और उसने छुपाया हुआ तमंचा एवं कारतूस निकालकर थानाध्यक्ष को  दे दिया।
थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया की गेहूं के खेत से हत्यारोपी ने नीले कपड़े में बंधा हुआ 315 बोर का एक तमंचा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस एवं 315 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद कराया।
मालूम हो कि बीती 15 फरवरी की शाम 5:30 बजे हीरालाल राजपूत की गांव के ही अर्जुन राजपूत एवं सुरजीत राजपूत ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वही  हीरालाल की पत्नी किरन  गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी ।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट