TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पुलिस चेकपोस्ट के निकट सराफा की दुकान चोरों ने की साफ*


मोहम्दाबाद फर्रुखाबाद ।
बीती रात शातिर चोरों नें पुलिस चेकपोस्ट के निकट सराफा की दुकान से जेबरात आदि साफ़ कर दिये। लेकिन चार कदम पर बैठी पुलिस को भनक तक नही लगी।
बीते शनिवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के मुरास कनईया में शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निवासी गणेश वर्मा, लाला होरी लाल वर्मा व कंचन वर्मा की सराफा की दुकाने है। दुकानों के निकट ही कोतवाली पुलिस की चेक पोस्ट है। जंहा पुलिस रात भर पहरे पर रहती है। बीती रात चोरों नें गनेश वर्मा और कंचन वर्मा की दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली।
वही पास में ही हीरालाल वर्मा की दुकान का ताला तोड़कर जेबरात चोरी कर लिए और फरार हो गये। मजे की बात है कि पुलिस को कानो कान खबर नही लगी। सुबह जानकारी होनें पर पुलिस ने  जांच पड़ताल की।
ब्यूरो रिपोर्ट  शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट