रोडवेज बस की टक्कर लगने से हुई ग्रामीण की मौत
सीतापुर।
हरगाँव थाने के अन्तर्गत सेलूमऊ चौराहे पर एक साइकिल सवार रोडवेज बस की ठोकर लगने से घायल हो गया जिसे तत्काल सीएचसी हरगाँव में भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगाँव थाना क्षेत्र में चौकी झरेकापुर के अन्तर्गत सेलूमऊ चौराहे पर मदनापुर थाना कोतवाली महोली निवासी सुन्दर 66वर्ष पुत्र सुर्जन जो कि सोमवार 16मार्च 20 को होली मिलने अपनी रिस्तेदारी ग्राम शिवरहा को गये थे होली मिलकर अपनी साइकिल से अपने घर मदनापुर महोली जारहे थे जब वह सेलूमऊ चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे तभी दिन के लगभग 1बजे लखीमपुर से सीतापुर जा रही तेज रफ़्तार रोडवेज की कैसरबाग डिपो की बस संख्या यूपी 34टी 3753 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी हरगाँव में भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।पुलिस लाश का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम हेतु सीतापुर भेजा व रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है ।थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।
रिपोर्ट आजतक24न्यूज

