जितवारपुर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
समस्तीपुर।
15 मार्च 2020। समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत पंचायत में समाजसेवी आनंदी राय के द्वादशा /पगड़ी बंधन के मौके पर "श्रद्धांजलि सभा " आयोजित की गयी l
उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा -सुमन समर्पित की गयी l "जितवारपुर सेवा समिति " के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामस्वार्थ राय, संचालन साहित्यकार रामाश्रय राय 'राकेश ' , विषय प्रवेश पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय 'राजेश ' तथा धन्यवाद् ज्ञापन शिक्षक रजनीश कुमार ने की l अपने उदगार व्यक्त करते हुए विधान पार्षद दिलीप चौधरी ने कहा कि एक लोकप्रिय समाजसेवी , रेलवे ट्रेड यूनियन नेता तथा चर्चित समाज सुधारक के रूप में स्वर्गीय आनंदी राय जी सदैव याद किए जाते रहेंगे l
श्रद्धांजलि सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह , प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , नगर पार्षद प्रदीप साह 'शिवे', प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव अनिल कुमार , शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर , साहित्यकार रामाश्रय राय 'राकेश ', पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय 'राजेश ', रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामस्वार्थ राय, शिक्षाविद प्रोफ़ेसर दिनेश्वर राय, पूर्व शिक्षक रामाशीष राय, समाजसेवी अमलेन्दु कुमार , प्रमोद पंडित , रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , रामप्रीत दास, जिला राजद सचिव मनोज कुमार राय, समाजसेवी रंजीत कुमार रम्भू , शिवनारायण राय, जयलाल राय, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह , रजनीश कुमार , राजकुमार शर्मा , डाo पवन कुमार , राकेश रंजन पिंटू , रामकृष्ण सिंह , प्रमोद कुमार पप्पू , दिनेश कुमार आदि मौजूद थे l
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

