TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गैस उपभोक्ताओं के जेब पर डाका डालते गैस एजेंसी मालिक। # कैरी चार्ज के नाम पर हो रहा है बड़ा खेल # उपभोक्ताओं को नही है कैरी चार्ज का पता होम डिलेवरी के नाम पर एजेंसियां डाल रही है उपभोक्ताओं के जेब पर डाका


पवन कुमार यादव


देवरिया ।

जिले में गैस एजेंसी मालिकों द्वारा उपभोक्ताओं के जेब पर सीधे डाका डाला जा रहा है।जबकि उपभोक्ताओं को इसकी भनक भी नही लग रही है।बता दें कि गैस कंपनियों द्वारा जारी मूल्य में ही कैरी चार्ज जुड़ा रहता है ,जबकि गैस एजेंसियों द्वारा कैरी चार्ज उपभोक्ताओं को वापस नही किया जाता है,जो मूल्य कंपनियों द्वारा करी चार्ज सहित जारी होता है उतना उपभोक्ताओं से बेहिचक ले लिया जाता है।एजेंसिया होम डिलेवरी के नाम पर भी बड़ा खेल कर रहे हैं।होम डिलेवरी के नाम पर गैस एजेंसिया उपभोक्ताओं से 30 से 40



रुपये अधिक ऐठ रहे हैं।और उपभोक्ता इस चीज से बेखबर है।इस खेल में माहिर गैस एजेंसी मालिक हर उपभोक्ताओं को आसानी से चुना लगा रहे हैं।एजेंसियों द्वारा इतने बड़े खेल करने के बावजूद जिम्मेदार मौन हैं ,इसे जिम्मेदारों की उदासीनता कहें या संरक्षण इस खेल से एजेंसी मालिको का बहुत ही मोटा कमाई हो रहा है।इस संदर्भ में जब अमर भारती की टीम कुछ उपभोक्ताओं से बात चीत की तो पता चला कि होम डिलेवरी के नाम पर यह खेल बहुत दिनों से चल रहा है।इसपर जिम्मेदार कार्यवाही करने से भी कतरा रहे है कि इस खेल शामिल लोग रसूखदार लोग है ।यदि जिम्मेदार इसकी वास्तव में जांच करें तो जिले की कोई भी एजेंसी इस कृत्य से अछूता मिलेगा।