TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

16 अप्रैल, 2020 डीएम, एसपी ने कासगंज और ग्राम गोयती के हाॅट स्पाॅट तथा कोरेन्टाइन सेन्टर नौरथा का गहन निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।


कासगंज

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कासगंज नगर का भ्रमण कर कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव हेतु लोगों से लाॅकडाउन का पालन करने और घरों से न निकलने की अपील की। उन्होंने मौहल्ला मोहन, सहावर गेट कासगंज के हाॅट स्पाॅट क्षेत्र-1 का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों को यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिये।       
         तत्पश्चात ग्राम नौरथा स्थित कोरोन्टाइन सेन्टर का गहन निरीक्षण कर बाहरी लोगों के प्रवेश को सख्ती से प्रतिबन्घित करने के कड़े   निर्देश दिये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विकास खण्ड सोरों के ग्राम गोयती का निरीक्षण करते हुये वहां के हाॅट स्पाॅट क्षेत्र-2 को भी चैक किया और यहां समस्त व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।
          जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान जगह जगह लाॅक डाउन की व्यवस्थाओं को मौके पर चैक किया और तैनात अधिकारी, कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
         जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के समस्त राशन डीलर सुनिश्चित कर लें कि प्रत्येक दशा में सभी पात्रों को अनिवार्यरूप से निःशुल्क राशन/चावल उपलब्ध हो जाना चाहिये। अन्यथा राशन/चावल न मिलने या घटतौली की शिकायतें मिलने पर दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा और कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।          जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि लाॅक डाउन के दौरान अपने घरों पर ही रहें, बाहर न निकलें। मास्क पहनें। आपात स्थिति में 102 या 108 एम्बूलेंस सेवा की सहायता लें। कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु शासन, प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
          लाॅक डाउन के दौरान जनसामान्य को खाद्यान्न, दूध, फल, सब्जी, दवायें और आवश्यक वस्तुयें उपलब्ध कराने के लिये होम डिलीवरी के माध्यम से व्यवस्था की गई है। किसी भी चीज की कमी नहीं होेने दी जायेगी। गरीबों में निःशुल्क भोजन वितरण के लिये जगह जगह सामुदायिक रसोई संचालित हैं, जिनमें भोजन के पैकेट तैयार कर बाहर से आने वालों एवं जरूरतमंदों, गरीबों, असहायों को निःशुल्क प्रदान किये जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय के नियंत्रण कक्ष का नं0 8445154808 है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष का नम्बर 05744 - 272027 एवं 272028 तथा व्हाट्सएप नं0 9528972258 है।
--------------
कोरेन्टाइन सेण्टरों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबन्धित। उल्लंघन करने पर दोषियों पर मुकद्दमा दर्ज कराकर उन्हें भी कराया जायेगा कोरेन्टाइन-डीएम 
कासगंज: जनपद कासगंज में रैण्डम आधार पर लिये गये सैम्पिलों में से 13 अप्रैल को कोविड-19 के 03 सैम्पिल पाॅजेटिव प्राप्त हुये। तीनों ही व्यक्ति असिम्टोमैटिक थे, जिससे वे अपने परिवार और व अन्य लोगों के मेलजोल में आये। सतर्कता की दृष्टि से उक्त तीनों व्यक्तियों के परिवार जनों एवं उनके सीधे संपर्क में आये संदिग्ध व्यक्तियों को कासगंज के नौरथा स्थित कोरेन्टाइन सेण्टर में भर्ती कराकर सैम्पलिंग कराई गई है।  कोरोन्टाइन सेण्टर पर मेडीकल स्टाफ के अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः निषेध है। गत दिवस कुछ व्यक्तियों द्वारा इस कोरेन्टाइन सेन्टर पर अन्दर घुसने की शिकायत प्राप्त हुई, जो कि अत्यंत ही आपत्तिजनक है।
       


  जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा आदेश जारी किये गये हैं कि कोविड-19 हेतु बनाये गये समस्त आइसोलेशन वार्ड, कोरेन्टाइन सेन्टर, अस्पतालों में मेडीकल स्टाफ एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा प्रवेश किया जाता है अथवा ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर, अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत व्यवहार किया जाता है तो उनके विरूद्व महामारी अधिनियम 1897 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कराकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही सम्बन्धित व्यक्ति की सैम्पलिंग कराते हुये उसे 14 दिन के लिये मेडीकल क्वारेन्टाइन कर सतत् निगरानी के साथ रखा जायेगा।
-----------
बाहरी लोगों को सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये नोडल अधिकारी तैनात।
कासगंज: कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत दूसरे राज्यों के उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों और विदेशियों को समय से राशन, खाना, दवायें आदि उपलब्ध कराने के लिये उ0प्र0शासन द्वारा सभी जिलों में नोडल अधिकारी तैनात कर दिये गये हैं। नोडल अधिकारी जनपद में प्रवासी लोगों की प्रतिदिन की डिटेल मुख्यालय को भेजेंगे।
          शासन द्वारा जनपद कासगंज में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जो जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद कासगंज में आवासित अन्य प्रदेशों के निवासियों को समय से राशन, खाना, दवाओं सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था को संभालेंगे और प्रतिदिन का विवरण शासन को उपलब्ध करायेंगे।
----------