निःशुल्क अनाज का वितरण बीडीओ ने किया निरीक्षण
समस्तीपुर/मोरवा:
कोरोना महामारी को लेकर गरीब कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में राशन कार्ड धारियों के बीच निशुल्क अनाज वितरण शुरू कर दिया
गया है।निशुल्क अनाज वितरण का बीडीओ शिवशंकर राय ने निकसपुर एवं सोंगर पंचायतों में निरीक्षण किया। एम ओ महेश ठाकुर ने सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को दुकानों पर रेट चार्ट लगाने का आदेश दिया है। रेट चार्ट नहीं लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
