शोभा की बस्तु बना वाटर एटीएम नहीं निकल रहा पानी ग्रामीणों में आक्रोश
समस्तीपुर/मोरवा
प्रखंड के ररियाही पंचायत में सांसद योजना के तहत वाटर एटीएम लगाए जाने के डेढ़ साल बाद भी एक बूंद भी पानी नहीं निकल रहा है। फलस्वरूप स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। विदित हो कि प्रखंड के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत हॉस्पिटल प्रांगण में सांसद योजना के तहत छः लाख छः हजार की राशि से वाटर एटीएम का निर्माण किया गया था। ताकि स्थानीय गरीबों को जल आपूर्ति किया जा सके। वाटर एटीएम निर्माण के 10 साल बीत जाने के बावजूद आज तक
जलापूर्ति नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पंचायत के मुखिया फूलन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बार-बार सांसद प्रतिनिधियों से इसकी शिकायत किए जाने के बावजूद इसकी खामियों को दूर कर जलापूर्ति नहीं कराई जा रही है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
