TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

राशन कार्ड धारियों को भी नहीं मिल रहा राशन



समस्तीपुर/मोरवा

एक ओर मुख्यमंत्री के आदेश पर जहां मुफ्त अनाज वितरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राशन कार्ड धारियों को भी अनाज नहीं दिए जाने से हाहाकार मचा हुआ है। प्रखंड के ररियाही पंचायत में दो दर्जन से अधिक गरीब राशन कार्ड धारियों को राशन नहीं दिए जाने से गरीबों में हाहाकार मचा हुआ है। पीड़ित कार्ड धारियों के अनुसार विगत दिसंबर माह तक राशन कार्ड के द्वारा अनाज प्राप्त हुआ।दिसंबर के बाद राशन कार्ड के बावजूद भी राशन नहीं दिया जा रहा है। फलस्वरूप गरीबों में हाहाकार मचा हुआ है। मुखिया फूलन कुमार सिंह ने गरीब राशन कार्ड धारियों को भी राशन नहीं दिए जाने की घटना की पुष्टि करते हुए अविलंब राशन देने की मांग की है। मुखिया के अनुसार संभवत डीलरों के द्वारा राशन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा गया होगा इसीलिए


तकनीकी दिक्कत उत्पन्न हो रही है। जबकि एम ओ महेश ठाकुर बतलाते हैं बहुत पहले जांच के दौरान गांव में नहीं रहने वाले या नौकरी करने वाले प्राप्त परिवारों की जांच कर सूची अनुमंडल कार्यालय में भेजी गई थी। हो सकता है राशन से वंचित लोग उसी कोटि में आते हों। गरीब राशन कार्ड धारियों के संबंध में एमओ का कहना है कि पोस मशीन में राशन कार्ड को भइलीड नहीं बतलाया जा रहा है। इसीलिए राशन मिलने में कठिनाई हो रही है। यही हाल मोरवा प्रखंड के सभी पंचायतों में है। सभी पंचायतों मेंजहां सैकड़ों गरीब लोग राशन कार्ड से वंचित हैं वहीं जिन्हें राशन कार्ड उपलब्ध है उन्हें भी तकनीकी कारणों से राशन से वंचित होने से हाहाकार मचा हुआ है। एक और जहां मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की जा रही है कि राशन कार्ड से वंचित सभी लोगों को भीअति शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।जिन्हें राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है उन्हें भी मुफ्त अनाज दिया जाएगा। दूसरी ओर राशन कार्ड धारियों को भी मशीन की तकनीकी गड़बड़ी के कारण राशन से वंचित होने पर संपूर्ण प्रखंड के वंचित लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन