तरनतारन में क्रोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8 संतान के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने की पुष्टि
पंजाब
जिला तरनतारन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। गत दिनों महाराष्ट्र के श्री हजूर साहब से लौटे श्रद्धालु के जत्थे में से 7 श्रद्धालु अब तक करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने श्री हजूर साहिब से लौटे 11 श्रद्धालुओं का सैंपल लिया था जिनमें से 7 श्रद्धालु और 1 स्थानीय महिला करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को उपचार के लिए तरनतारन के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डिप्टी कमिश्नर बताया कि श्री हजूर साहब से लौटे अन्य 167
श्रद्धालुओं को भी करोनटाइन किया गया है। इन सभी श्रद्धालुओं की जांच के लिए भी उनके के सैंपल लिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि श्री हजूर साहिब से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। जिला प्रशासन कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम और सजग है।
बाइट- प्रदीप कुमार सभरवाल डिप्टी कमिश्नर तरनतारन
रिपोर्ट :दिलबाग सिंह तरनतार
