पंचायत के हर गली मोहल्लों को सेनेटाइज किया गया।
समस्तीपुर 28 अप्रैल 2020
कोरोना महामारी के अदृश्य दुश्मन(वायरस) से बचाव हेतु कोरोना योद्धाओं ने क्षेत्र को लगातार सेनेटाइज करवा रहे हैं। मंगलवार को फिर समस्तीपुर मुसापुर के स्थानीय पंचायत समिति सदस्या मीरा सिंह एवं वार्ड मेम्बर अनिल कुमार के सौजन्य से हर गली मोहल्लों में छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया। मौके पर वार्ड मेम्बर अनिल कुमार को स्वम् छिड़काव कर्मियों के साथ इस कार्य मे हाथ बटाते देखे गए।
श्री अनिल कुमार ने मीडिया कर्मियों को बताया कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस की ख़ौफ़ से सहमी हुई है। पूरे देश में लाकडाउन लगाकर लोगों से घर में हीं रहने की अपील की जा रही है। पंचायत के सभी गली मुहल्लों में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।इस दौरान लोगो से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। साथ ही अपना हाथ साबुन से बार बार धोते रहने व घर से बाहर निकलने पर चेहरे पर मास्क या गमछा का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
