निधौलीकलां ने कर्मयोद्धाओं का फूलों की वर्षाकर कर किया भव्य स्वागत
एटा।
कस्बा निधौलीकलां में लॉकडाउन के बीच गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों तथा पत्रकारों व सफाई कर्मियों पर युवा फ्रेंड्स सेवा सोसायटी व मोनी गुप्ता पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
साथ ही मोनी गुप्ता ने पुलिसकर्मीयों व पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि ये कर्मयोद्धा अपने जान की परवाह किए बगैर काम कर रहे हैं।
कस्बा निधौलीकलां में थाना प्रभारी सुभाष बाबू एसएसआई पुलकित शर्मा एसआई सतीश कुमार एसआई राशिद अली तथा आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार आदि पुलिस बल के साथ कस्बे में गश्त पर निकले।
कस्बा निधौलीकलां में लोगों ने मार्ग के किनारे फूल बरसाने शुरू कर दिए। फूल बरसाकर लोगों ने पुलिसकर्मियों व पत्रकारों बारिस खांन पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह तौमर पत्रकार ऋषि कुमार शर्मा, पत्रकार
भोला क्रांती पत्रकार का स्वागत किया। वहीं सफाई कर्मचारियों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।
आपको बता दें कि कस्बा निधौलीकलां में सफाई कर्मचारियों को लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। लॉक डाउन के दौरान भी सफाई कर्मचारी रोजाना कस्बा में साफ-सफाई करते है। वही कस्बा में सफाई कर्मियों द्वारा लगातार सैनिटाइज भी किया जा रहा है। जिनका जोरदार स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत करने बालों में अंकुर गुप्ता, रहीस सभासद, कासिम सभासद, सौरभ गुप्ता सभासद, फैजान कुरैसी, अमित गुप्ता,राजू गुप्ता बिल्डिंग मैटेरियल,विटटू जैन, आदि लोगो उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट-श्रीनिवास राजपूत



