TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

प्रशासन सख्त, कासगंज शहर सील, कार्यवाई के आदेश


कासगंज

          उत्तर प्रदेश में अब तक सुरक्षित रहे जनपद कासगंज में तीन कोरोना पॉजिटिव लोगों के पाए जाने की खबर ने प्रशासन में हड़कम्प मचा दिया ।




सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कासगंज की गली कास्थान में एक कोरोना पॉजिटिव तथा दूसरा  सोरों और तीसरा सिढ़पुरा में बताया गया है ।

प्रशासनिक अधिकारियों की जाँच पड़ताल के बाद कासगंज को चारों तरफ से सील कर दिया गया है लोगों के आवागमन पर पूर्णत पाबंदी लगा कर गली मोहल्लों को सैनिटाइज कराया जाने में तेजी की गई है ।

इस सम्बंध में जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है । साथ ही बाहर निकलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है ।


व्यूरो रिपोर्ट
राज वर्मा
आजतक 24न्यूज
कासगंज