TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सत्तर से अधिक गेहूं के बोझ में आग लगने से जलकर राख



समस्तीपुर/मोरवा


प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सारंगपुर पश्चिमी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 में सोमवार को  कटे हुए गेहूं के बोझ की ढेर में आग लगने से 70 से अधिक गेहूं के भोज जलकर राख हो गए।


पीड़ित किसानों में नेवी राय, धर्मेंद्र राम, एवं रोहित राम सहित तीन लोग बताए गए हैं, जिन्होंने मेहनत मजदूरी करके गेहूं के बोझ एकत्र कर रखे हुए थे। अचानक लगी आग से जब तक  स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया, तब तक सभी बोझे जल कर राख हो गए। गेहूं के बोझ के जल जाने के कारण मजदूर परिवार के समक्ष भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर