TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सारंगपुर पंचायत में बेगूसराय से आने वाले सभी युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव



समस्तीपुर/मोरवा


हलई ओपी थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में बिगत दो दिन पहले बेगूसराय से आने वाले सभी युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। बीडीओ शिवशंकर राय एवं अंचलाधिकारी भोगेंद्र प्रसाद यादव ने सभी युवक को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। जांच का नमूना पटना के लिए भेजा गया था।सोमवार को जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद सारंगपुर पश्चिमी पंचायत सहित संपूर्ण मोरवा प्रखंड से करोना बीमारी की दहशत का खतरा टल गया है।


 इसके बावजूद उक्त युवक की बुखार एवं गले की खराश के कारण उसे आइसोलेशन सेंटर में ही 14 दिनों तक रखा जाएगा। बाहर से आने वाले जिन लोगों का आइसोलेशन सेंटर में 14 दिन पूरा हो जाता है उन्हें घर भेज कर घर पर ही होम क्वॉरेंटाइन में रहने की सलाह दी जा रही है। विदित हो कि बेगूसराय से आने वाले युवक में सर्दी खांसी बुखार गले में दर्द एवं सांस लेने की तकलीफ के कारण सारंगपुर पश्चिमी पंचायत सहित संपूर्ण मोरवा प्रखंड में हड़कंप मच गया था।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर