TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

चार दिनों से घर से लापता युवक का शव बरामद तीन आरोपी गिरफ्तार



समस्तीपुर/मोरवा


        हलई ओपी थाना क्षेत्र के लरुआ पंचायत में एक युवक का शव बरामद हुआ।शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने गला रेतकर एवं हाथ काट कर हत्या कर दिया।मिर्तक कि पहचान स्थानीय पंचायत के वार्ड संख्या एक के निवासी स्व. खेदड़ पासवान के नाती 22 वर्षीय रणधीर पासवान के रूप में पहचान हुई है।सोमवार को स्थानीय बसवारी से मिली लाश के कपड़े को देखकर शव की पहचान हुई।


जानकारी के मुताबित बताया जा रहा है कि उक्त युवक चार दिन पहले घर से गायब था।शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने किसी धारदार चाकू से रेत कर हत्या करने के बाद उसके दाएं हाथ को भी निर्ममता पूर्वक काट दिया।वंही गांव के पास ठाकुरवाड़ी के पीछे बासवारी में शव को फेक दिया था।इस सम्बंध में मिर्तक की माँ प्रमिला देवी ने बताया कि बेटे के गायब होने को लेकर 12 अप्रैल की शाम स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया।उक्त आवेदन के अनुसार मिर्तक रणधीर पासवान गांव के ही योगी पासवान के पुत्र गोविंद पासवान, विरलगन पासवान के पुत्र नन्हकी पासवान और शंकर पासवान के पुत्र संजीत पासवान के साथ 10 अप्रैल की शाम 7 बजे घर से निकला था।


सभी लड़के घर आ गए लेकिन उक्त युवक घर नहीं लौटा। दो दिनों तक रिश्तेदारी में ढूंढने के बाद 12 अप्रैल को मृतक की मां ने हलई ओपी मेंं आवेदन देकर लापता युवक के सम्बंध में स्थानीय पुलिस को एक आवेदन देकर गुहार लगाई।वंही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए नामजद तीनों युवकों को गिरफ्तार पूछताछ की गई वंही तीनों आरोपियों ने लापता युवक के संबंध में जानकारी देने से इंकार कर दिया।सोमवार को अचानक बसवारी में गायब युवक का शव  मिलने की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ,एसआई राम प्रवेश प्रसाद, लालकृष्ण यादव, एवं प्रवीण सक्सेना ने पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल हलई मृतका की मां के आवेदन के आधार पर गिरफ्तार तीनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है। जबकि मृतक की मां द्वारा दिए गए मृतक के मोबाइल नंबर एवं गिरफ्तार युवकों के मोबाइलों के आधार पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। अनुसंधान होने के बाद मामले का खुलासा होने की बात कही।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर