TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अमेरिकी दबाव में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात का निर्णय आत्मघाती




ताजपुर /समस्तीपुर 

                 समस्तीपुर जिला युवा राजद के मीडिया प्रभारी संजय नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान की निंदा की और उनकी मांगों को अनुचित बताया।इसमें उन्होंने  कहा की भारत की विदेश नीति बड़ी स्पष्ट रही है कि वह अति आवश्यक वस्तुओं का निर्यात अपने उपर निर्भर उपमहाद्वीप के छोटे देशों को सर्वप्रथम करता है हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की वर्तमान आवश्यकता  उसके उत्पादन के सापेक्ष अधिक है यह भारत के बाजारों में ही बड़ी मुश्किल से उपलब्ध है फिर अमेरिकी दबाव के आगे झुक कर उसके निर्यात का फैसला समझ से परे है यह भारतीयों के सम्मान पर कुठाराघात है ।


कोरोना के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें जिन जिन स्वास्थ्य सुविधाओं की  इससे निपटने में आवश्यक है उन सुविधाओं के उत्पादन के साथ-साथ उस को संरक्षित करने की आवश्यकता है ना किसी देश के दबाव में उसके निर्यात की। लोगों को भी धैर्य पूर्वक इस विषम परिस्थिति में आत्म संयम के साथ इस महामारी से लड़ने की जरूरत है। इसी मंत्र के साथ इस महामारी से हमारी जीत होगी।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर