TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मोटर चोर रंगे हाथ गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर/मोरवा:

हलई ओपी क्षेत्र के दरबा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक मोटर चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान स्थानीय रामनाथ सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है।


दरबा गांव में ग्रामीणों के कई पंपसेट मोटरों की चोरी हो चुकी थी। तब से सभी ग्रामीण मोटर चोर को पकड़ने की फिराक में थे। मंगलवार को उक्त व्यक्ति द्वारा एक चोरी की हुई मोटर को किसी अन्य ग्रामीण के हाथों बेचा जा रहा था। इसकी भनक मिलते ही सारे ग्रामीण जुट गए। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल के अनुसार ग्रामीणों के लिखित शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।



समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट