TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

राहत सामग्री देते समय गरीबों के साथ अमीर न खिचाएं फोटो गरीबों को लगती है


मेरापुर फर्रुखाबाद 


           आप सभी लोगों को मालूम है कि पूरे भारत में कोरोना का कहर चल रहा है ।जिस वजह से पूरा भारत लॉक डाउन है।ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों के अलावा गरीब जनता को खाने पीने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार गरीब जनता एवं दिहाड़ी मजदूरों के खाने-पीने का भरभूंख इंतजाम कर रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सतर्कता के कारण सभी गरीब जनता के पास  राहत सामग्री पहुंच चुकी है। अमीरजादे गरीबों को राहत सामग्री देकर उन गरीबों के साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। लेकिन यह सब गरीबों को गवारा नहीं है।



उनके दिल पर हाथ रख कर देखो तो पता चलता है कि अमीरजादे मेरी गरीबी का फायदा उठाकर हम लोगों के साथ फोटो खिंचवा कर मजाक बना रहे हैं। इस बात को गरीब लोग अमीरजादों से कह भी नहीं सकते हैं और वह भूखे भी नहीं रह सकते हैं।गरीबों के साथ फोटो खिंचवाने के संबंध में गहराई से देखा गया तो उसमें यह पता चला है कि गरीब लोग यह नहीं चाहते हैं कि हम गरीबों को अमीरों द्वारा राहत सामग्री दी जाए और अमीर जादे हमारे साथ राहत सामग्री देते हुए फोटो खिंचवाएं। उन्हें ऐसा करना बिल्कुल गवारा नहीं है। ऐसे में उन्हें लगता है कि हम लोगों को कुछ राहत सामग्री देकर अमीर जादे हमारा मजाक बना रहे है। इतना ही नहीं अमीर जादे अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। इन तस्वीरों को गरीबों के रिश्तेदार भी देखते हैं ऐसे में उन्हें अत्यधिक शर्मिंदगी महसूस होती है।

तो इसलिए अमीर जादे गरीबों को राहत सामग्री देकर फोटो नहीं खिंचवायें। उन गरीबों की मदद जरूर करें मदद करना बंद नहीं करें।पर उन गरीबों के साथ फोटो ना खिचवायें।ताकि उन्हें शर्मिंदगी का सामना ना करना पड़े।राहात सामग्री देते हुये गरीबों के साथ फोटो खिचवाना गरीबों की इज्जत  खरीदने के समान है।आप उनकी मदद नहीं राहात सामग्री देकर उन गरीबों की इज्जत खरीद रहे हैं।


 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत