TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोलकाता के मिठाई विक्रेता के परिवार में खाने पीने को लेकर गहराया संकट


मेरापुर  फर्रुखाबाद।

कोलकाता के जनपद हुगली थाना पांडू क्षेत्र के एक गांव निवासी कृष्णा विश्वास पुत्र उपेंद्र विश्वास अचरा चौराहा स्थित किराए की दुकानों में चार वर्षों से अपने  परिवार  सहित रह रहा है।
कृष्णा ने अचरा चौराहा पर दो दुकानें किराए पर ले रखी हैं। एक दुकान में कलकत्ता बंगाली मिष्ठान भंडार के नाम से कृष्णा की मिठाई की दुकान है। और दूसरी वाली दुकान में कृष्णा का परिवार रहता है। अपने परिवार का इसी दुकान से पालन पोषण करता था।
लॉकडाउन के चलते कृष्णा की मिष्ठान भंडार की दुकान बंद चल रही है। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाता है। और पूरे परिवार में खाने पीने को लेकर संकट गहरा गया है । अब मिठाई विक्रेता के पास निवाला के लिए कुछ नहीं बचा है।
लॉक डाउन से अब तक मिठाई विक्रेता की किसी ने सुध नहीं ली।
बड़े-बड़े लोग अखबारों में फोटो छपवाने के लिए गिने-चुने स्थानीय गरीबों को राशन वितरण करते हैं। लेकिन आज तक इस मिठाई विक्रेता का कोई मसीहा नहीं बना।
मिठाई विक्रेता के परिवार में बीवी बच्चे सहित 5 लोग हैं। परिवार में खाने पीने की व्यवस्था बेहद गंभीर बनी हुई है।
कृष्णा ने बताया कि बीते 10 दिनों पूर्व दुकान मालिक ने राशन कोटेदार से 10 किलो चावल दिलवा दिए थे। उसके बाद से मेरी किसी ने कोई मदद नहीं की। मेरे पास जो पैसे थे वह भी खत्म हो गए हैं। अब मेरे पास निवाले के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट