TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

महापौर प्रयागराज द्वारा अगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए बैठक



                आज दिनांक 18 /5/ 2020 को अभिलाषा गुप्ता नंदी महापौर प्रयागराज द्वारा अगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए शहर के सभी बड़े एवं छोटे नालों की सफाई हेतु बैठक आहूत की गई बैठक में नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया कि तत्काल नालों की सफाई का कार्य स्वास्थ्य विभाग से कराया जाए तथा ऐसे नाले जिन की सफाई मशीनों द्वारा हो सकती है तत्काल कराकर मानसून आने से पूर्व सफाई का कार्य समाप्त किया जाए ताकि मानसून वर्षा होने पर जल प्लावन की स्थिति न उत्पन्न होने पाए बैठक में श्री रवि रंजन नगर आयुक्त ,श्री सतीश कुमार मुख्य अभियंता, सदानंद मिश्र मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी पुरुषोत्तम अधिशाषी अभियन्ता आदि उपस्थित रहे|         







     तदुपरांत वैश्विक महामारी  कोरोनावायरस  लाक डाउन जो लगभग 55 दिनों से लगातार चल रहा है के दृष्टिगत देश में हुए लाक डाउन के कारण सभी तरीके के व्यवसाय बंद हैं जिस कारण मजदूरी करने वाले व्यक्ति इस समय बेरोजगार हैं तथा वह अपने परिवार के लिए राशन आदि की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं। श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव पार्षद मधवापुर तथा श्री राजेश निषाद नामित पार्षद दारागंज क्षेत्र में ,ऐसे 200 परिवारों को जिनके पास राशन कार्ड आदि नहीं है और ना ही किसी सरकारी योजना से आच्छादित है को मास्क एवं खाद्यान्न सामग्री (आटा, दाल, चावल, आलू ,प्याज ,कद्दू ,तेल, मसाला एवं बिस्कुट आदि) का वितरण किया गया।         

           इस अवसर पर श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव पार्षद श्री राजेश निषाद नामित पार्षद, पीएस महापौर मनोज श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी संजय ममगई, बेनी माधव मंडल अध्यक्ष भरत जी निषाद , सुभाष व्यास, मनोज गुप्ता ,गौरव मिश्रा, सत्यजीत सिंह ,राजू श्रीवास्तव, बच्चा पाठक, सोनू निषाद ,विजय दुबे, डॉ अनिल जी ,अशोक पांडे ,विवेक साहू ,सुमित वैश्य आदि उपस्थित रहे !


रिपोर्ट मोहम्मद साबिर