जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिये फिर हिसपा ने उठाई आवाज
समस्तीपुर:
कौशिल्या निकेतन गंगापुर समस्तीपुर हिन्दू समाज पार्टी कार्यालय से राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ संजय कुमार संजू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज जब हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को भी इस वेस्विक आपदा के समय मे जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात करनी परी,उन्होंने कहा हर प्राकृतिक आपदा कोई न कोई सिख देती है,उन्होंने कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून के बिषय पर सुविचार कदम उठाने होंगे अन्यथा हमारे देश मे ऐसी आपदाओं के भीषण परिणाम हो सकते हैं।
डॉ संजू ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा है कि पूरे देश के आम जनमानस को एकजुटता के साथ आज जनसंख्या नियंत्रण कानून को लाने के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए,हिन्दू समाज पार्टी काफी समय से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग करती रही है अब और तेजी के साथ देशभर में धरना प्रदर्सन करेगी जबतक सरकार राष्ट्र हित मे जनसँख्या नियंत्रण कानून को नही लागू कर देती है,साथ ही देश के 100 करोड़ हिन्दू जनमानस से आह्वान किया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लाने के लिए आपसब साथ दें और अपनी बुलंद आवाज को सड़क पर उतर कर सरकार से मांग करें।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
