TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्म हत्या


   मेरापुर फर्रुखाबाद

 आज सुबह 8 बजे विवाहिता कमला देवी यादव ने कमरे में लगे पंखे से साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
कमला देवी मेरापुर के गांव नगला लाहौरी निवासी अरविंद यादव पुत्र वीर सिंह की पत्नी एवं अम्रतपुर के गांव नगला माखन निवासी फुलवारी सिंह की 25 वर्षिय पुत्री थी।
घटना के समय पति अरविन्द अपनी मां के साथ अपने 8 माह के बच्चे को नबावगंज स्थित एक निजी नर्सिंगहोम से दवा दिलाने गया था।


जानकारी मिलने पर पति घर पंहुचा और पत्नी को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर परिजनों सहित घर से  भाग गया।
ग्राम प्रधान कमला देवी के पति सतीश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष आरके रावत ,उपनिरीक्षक सुहेल खान,  सिपाही अखिलेश कुमार जादौन,संजीव कुमार ,ड्राइवर विनोद यादव ,महिला कांस्टेबल पूजा रानी आदि पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।और उच्चअधिकारियों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मृतका कमला देवी के पिता को दे दी गयी है।


अरविन्द दूध काम करता था।
कायमगंज सिओ राजवीर सिंह गौड ने भी मौके पर पंहुच कर जांच पडताल की।
म्रतिका की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।
माइके वाले भी मौके पर आ गये हैं।
कमला देवी ने कमरे के गेट की कुण्डी अन्दर से बंद कर ली थी।
बाहर से गेट की कुण्डी के बोल्टों को खोल कर शव बाहर निकाला गया।
 स्टील वाली चावलों से भरी डेग को कमला ने बैड के ऊपर रख लिया और उसके ऊपर खडे होकर छत वाले फंखे में गुलाबी कलर की साडी़ के फंदे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
बैड पर चावल विखरे पडे़ थे।
वहीं परिजन शव को घर के बरामदे में छोड़ कर मौके से भाग गये।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत