TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी पीडीए ने करेली में गेस्ट हाउस किया सील



प्रयागराज :

          विकास प्राधिकरण ने शनिवार को करेली स्थित फ़ॉर सीजन गेस्ट हाउस को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने देर शाम पुलिस की मौजूदगी में ये कार्रवाई की। ये वही गेस्ट हाउस है जहां शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आर्किटेक्ट वीरेन्द्र सिंह के परिवार को क़वारन्टीन किया जाना था लेकिन गेस्ट हाउस संचालक ने ताला नहीं खोला।


हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि गेस्ट हाउस मानक के अनुरूप नहीं चल रहा था। नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन शहर के कई होटल और गेस्ट हाउस का इस्तेमाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिवार वालों को क्वारन्टीन करनेके लिए कर रहा है। शुक्रवार को फ़ॉर सीजन गेस्ट हाउस का इस्तेमाल भी कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार को रखने के लिए किया जाना था लेकिन आरोप है कि गेस्ट हाउस संचालक ने ताला ही नहीं खोला।


रिपोर्ट मोहम्मद साबिर