TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ट्राली के साथ हुई टक्कर में एक युवक की मृत्यु


          थाना खालड़ा के अधीन आते गांव माडी मेघा में दो युवकों की की ट्राली के साथ टक्कर होने पर एक युवक जिसका नाम हरजीत सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी माडी मेघा था कि मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि उसके दूसरे साथी युवक मिट्ठू पुत्र सतनाम सिंह निवासी माडी मेघा को गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

 इस संबंध में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के पीछे एक किसान द्वारा खेतों में जलाई गई नाड को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जो भी कारण हुआ उसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल  कि खेतों में नाड़ जलाने वाले किसान के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


रिपोर्ट दिलबाग सिंह तरनतारन