पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिन मनाया गया साथ में भाजपा बूथ अध्यक्षों के घरों पर नेमप्लेट और झंडा लगाने का कार्य किया ।
ताजपुर / समस्तीपुर
भाजपा ताजपुर पूर्वी मंडल द्वारा चकमोतीपुर काली मंदिर परिसर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिन मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी ने पंडितजी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडितजी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और अध्यक्ष रहे साथ ही वे एक महान विद्धान,लेखक,चिन्तक थे।एकात्म मानववाद विचारधारा भारतीय समाज को उन्हीं की देन है।इस कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजय दास ने किया जिसमें जिला भाजपा नेता अमरनाथ शर्मा,अशोक कुमार नायक,युवा अध्यक्ष राजकमल पांडे, सोनू शर्मा,मत्स्यजीवी संयोजक रत्नेश सहनी,महामंत्री सुशील चौबे एवं सत्य प्रकाश सुमित ,श्यामचन्द्र दास, आदि उपस्थित रहे।उसके बाद सभी लोगों ने भाजपा बूथ अध्यक्षों के घरों पर नेमप्लेट और झंडा लगाने का कार्य किया ।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट