TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

तेहरवीं खाने गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या मचा हड़कंप


मेरापुर फर्रुखाबाद ।


 तेहरवीं खाने गए अधेड़ पेशकार राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पेशकार थाना मेरापुर के ग्राम अछरौडा निवासी देवदत्त का 42 वर्षीय पुत्र था। पेशकार सायं करीब 8 बजे गांव के ही पूर्व प्रधान डिप्टी सिंह की भाभी के तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जब पेशकार गांव की ही गली से गुजर रहे थे तभी उनको तमंचे से गोली मारी गई। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस गंभीर घायल पेशकार को अस्पताल ले गयी। बताया गया कि पेशकार का ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। पेशकार के परिजनों ने बताया कि 








परिवार के ही शिवरतन लटूरी एवं नीटू ने गोली मारकर हत्या की है उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल मिश्र ने पेशकार की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि की है।


एसपी डा0 मिश्र ने मीडिया को बताया कि पेशकार का गांव की जमीन पर घूरा रखने को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था परिजनों ने ही पेशकार के पेट में गोली मारी है। पेशकार की अस्पताल में मौत हो गई है मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।     


 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट