TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आज प्रातःकाल यज्ञ के साथ किया गया साथ शुभारंभ

 कमालगंज । कमालगंज विकास खण्ड के ग्राम गदनपुर देवराजपुर में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आज प्रातःकाल यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ।

जिसमें भारी संख्या में ग्रामवासियों ने आहुतियां प्रदान कर परमात्मा से सुख संवृद्धि की कामना की। आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ सम्पन्न कराया। उन्होंने श्रद्धलुओं को यज्ञ के भौतिक एवं वैज्ञानिक लाभ से भी परिचित कराया। 

दोपहर की सभा मे उन्होंने कहा कि संस्कृत की रक्षा में संस्कृति की रक्षा है। हमारे महापुरुष हमारे आदर्श मर्यादा पुरूषोत्तम राम व योगिराज श्रीकृष्ण संस्कृत तथा संस्कृति के रक्षक थे , उन्होंने अपने जीवन के महान कर्मो जे द्वारा समाज में एक आदर्श स्थापित किया आर्य समाज उसी आदर्श को अपनाने की बात करता है। आज समाज मे स्वार्थ घुंसखोरी,चोरी ,व्यभिचार,अनैतिकता आदि अमानवीय गुण पनप रहे हैं।

 अपने महापुरुषों के बताए मार्ग को छोड़ने तथा धर्म का पालन न करने के कारण ऐसा हो रहा है। अतः हमें अपने महान पूर्वज ऋषयों के बताए वेदोक्त मार्ग पर चलना चाहिए तथा वैदिक धर्म को अंगीकृत कर उसका अनुशरण करना चाहिए तभी इन समस्यायों का निदान संभव है। दिल्ली से आयीं आर्य उपदेशिका सावित्री देवी आर्या ने मधुर भजनों के माध्यम से ईस्वर भक्ति के लिए प्रेरित किया। उनके भजन "ओ जग के वाली तेरी लीला न्यारी है" पर श्रोता भावविभोर हुए। आंवला से आये भजनोपदेशक श्री यशदेव आर्य ने अपने भजनों के माध्यम से पारिवारिक एकता व प्रेम का संदेश दिया। स्थानीय उपदेशक मानादेव आर्य ने भजनों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों तथा पाखण्ड को छोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन संदीप आर्य ने किया उन्होंने कहा कि आर्य समाज एक सामाजिक क्रांति जा विचार है जिसका उद्देश्य लोगों में सामाजिक तथा धार्मिक चेतना जगाना है 

आज भी ग्रामीण अंचलों में बहुत पिछड़ापन है इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य उस अंधकार को मिटा कर वेद ज्ञान का उजाला करना है। आर्य समाज के प्रधाम हरि सिंह आर्य ने कहा कि आर्य समाज का यह 19 वां वार्षिकोत्सव है गत 19 वर्षों से आर्य समाज गदनपुर पुर मानव सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा कि अधिक से आधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में आने की अपील की। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय सिंह आर्य,मैनेजर सिंह आर्य,अर्जुन सिंह आर्य,राजीव गुप्ता, जगदीश आर्य,जयपाल आर्य,हाकिम सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे।

 ब्यूरो रिपोर्ट आज तक 24 न्यूज़