TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मोदी सरकार के तीनो कृषि कानूनो की वापसी के बाद किसानों का आंदोलन अब बहुत जल्द हो सकता है खत्म

 नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीनो कृषि कानूनो की वापसी के बाद किसानों का आंदोलन अब बहुत जल्द खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार ने किसानों की करीब-करीब सभी मांगों को मान लिया है। 

जिसके बाद अब किसान आंदोलन खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया गया है कि सरकार ने विरोध कर रहे किसानों को लिखित आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसमें एमएसपी की गारंटी भी शामिल है। किसानों को लिखे अपने पत्र में सरकार ने कहा कि वह एमएसपी पर एक समिति बनाएगी और पराली जलाने सहित सभी पुलिस मामलों को हटा दिया जाएगा। मीडिया में आ रहीं खबरों के अनुसार प्रस्ताव पर किसान चर्चा कर रहे हैं।

बताते चलें कि किसान एमएसपी पर कानून गारंटी, किसानों पर मुकदमों की वापसी और किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को मुआवजा देने की मांग पर लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे। इसके बाद किसानों को केंद्र सरकार ने एक चिट्टी लिखी थी। इसकी जानकारी किसान नेता राकेश टिकैत ने दी थी। किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा था कि केंद्र सरकार से एक चिठ्ठी मिली है, हालांकि चिट्टी में क्या है इस बात को लेकर राकेश टिकैत ने साफ नहीं किया था। वहीं अब सरकार के पत्र के कुछ मुख्य बिंदु सामने आए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट