TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

उत्तराखंड चुनाव 2022:70 विधानसभा सीटों में जांच के बाद 730 उम्मीदवार, इस सीट में सबसे कम दावेदार 

 Uttarakhand Election 2022: विधानसभा चुनाव में शनिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग जगह से 20 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए हैं, इस कारण अब मुकाबले में कुल 730 उम्मीदवार बचते हैं। नामांकन में यमकेश्वर, नरेंद्रनगर और बाजपुर विधानसभा में सबसे कम छह- छह दावेदार सामने आए।सोमवार को नाम वापसी के बाद इसमें और कमी आनी तय है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन तक प्रदेश भर में कुल 750 नामांकन दाखिल हुए थे। शनिवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच हुई।

इस दौरान विभिन्न कमियों की वजह से प्रदेश भर से 20 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो गए हैं। हालांकि इसमें कोई प्रमुख दल या निर्दलीय उम्मीदवार शामिल नहीं है। इस तरह अब मुकाबले में 730 दावेदार बचते हैं। अब अगले चरण में सोमवार को नाम वापसी का दिन तय है। इसके बाद ही अंतिम मुकाबले के लिए उम्मीदवारों की संख्या तय हो पाएगी। 2017 के चुनाव में कुल 637 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, इस बार इस उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

यमकेश्वर में सबसे कम दावेदार

नामांकन में यमकेश्वर, नरेंद्रनगर और बाजपुर विधानसभा में सबसे कम छह- छह दावेदार सामने आए। इसमें शनिवार को जांच के दौरान यमकेश्वर से एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया है, इस कारण यहां अब पांच प्रत्याशी ही शेष बचे हैं। दूसरी तरफ सबसे अधिक 20 दावेदार, मतदाता संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा धर्मपुर में आए हैं। इसके बाद 19 दावेदार डोईवाला विधानसभा में सामने आए हैं।

उत्तराखंड चुनाव 2022 से

सांसद गोहिल का बीजेपी सरकार पर हमला,कहा-धुंआ छोड़ता रहा डबल इंजन

हरीश रावत के लिए राजनीतिक मौत का कुआं साबित होगा लालकुआं

पिता की हार का बदला ले पाएंगी दो पूर्व CM की बेटियां? इन सीटों पर है टक्कर

विधानसभा चुनाव 2022: सीएम धामी को टक्कर देंगे दरगाह प्रमुख के दामाद

जांच के बाद शेष दावेदार

उत्तरकाशी          27

चमोली               34

रुद्रप्रयाग            27

टिहरी                43

देहरादून            141

हरिद्वार             127

पौड़ी                 52

पिथौरागढ़         32

बागेश्वर             17

अल्मोड़ा           57

चम्पावत           15

नैनीताल           72

यूएसनगर         86

कुल             728