TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

केंद्र ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी- सेस फंड में जमा हैं 52 हजार करोड़, मजदूरों के अकाउंट में DBT से किया जाए ट्रांसफर

देश

केंद्र ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी- सेस फंड में जमा हैं 52 हजार करोड़, मजदूरों के अकाउंट में DBT से किया जाए ट्रांसफर


: भारत कोरोना वायरस के संक्रमण से गुजर रहा है। संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 492 पहुंच गया है। इस कारण से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। कंस्ट्रक्शन के सारे काम ठप पर गए हैँ। इस वजह से मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है। उनके रोजगार छिन गए हैं। केंद्र सरकार ने मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रदेश सरकारों को मजदूरों के सीधे खाते में पैसे भेजने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि  निर्माण कल्याण बोर्ड से करीब देश के 3.5 करोड़ मजदूर जुड़े हुए हैं। इनके लिए सेस फंड में करीब 52000 करोड़ रुपए जमा हैं।