योगी का अखिलेश पर निशाना, विधानसभा में बोले-जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती
विधानसभा के नए अध्यक्ष सतीश महाना के सर्वसम्मति से चयन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारो ही इशारों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता नकारात्मकता को कभी स्वीकार नहीं करती। चुनाव में जनता ने यह साबित कर दिया।
विधानसभा में मंगलवार को सतीश महाना को नए विधानसभा अध्यक्ष की बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि आज आपका चयन भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को और अधिक मजबूत और पुष्ट करता है। यूपी की 25 करोड़ जनता के बेहतर भविष्य के लिए पक्ष और विपक्ष मिलकर काम करेंगे। स्वस्थ लोकतंत्र में दलीय सीमाएं कभी बाधक नहीं बनेंगी।
Koo App
’जनता’ कभी ’नकारात्मकता’ को स्वीकार नहीं करती है...
View attached media content
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 29 Mar 2022
नेता सदन ने कहा कि लोकतंत्र के दो पहिए सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने में सहयोग कर सकते हैं। महाना का सर्वसम्मति से चुनाव एक बहुत अच्छा संदेश देता है। हम सदन की गरिमा को मिलकर आगे बढ़ाएंगे। लोकतंत्र की परंपरा को मजबूत करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान पहले विधानसभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास टंडन, बीजेपी के केशरीनाथ त्रिपाठी और दो बार स्पीकर रहे सपा के माता प्रसाद पांडेय का विशेष तौर पर जिक्र किया।